गुन्हेगारीताज्या बातम्या

वयाच्या १६ व्या वर्षी लग्न आणि १७ व्या वर्षी मृत्यू… अल्पवयीन विवाहित महिलेचा मृतदेह विहिरीत सापडला, पोलीस तपास करत आहेत.

महाराष्ट्र के बीड जिले में एक 17 वर्षीय लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। पिछले तीन दिनों से लापता किशोरी का शव धारूर तहसील के एक कुएं से बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि लड़की की एक साल पहले वडवणी तहसील के एक गांव में रहने वाले युवक से कथित तौर पर शादी हुई थी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की शादी महज एक साल पहले वडवणी तहसील के एक गांव में रहने वाले युवक से कर दी गई थी। सूत्रों के मुताबिक, शादी के शुरुआती 6 महीने वह अपने ससुराल में रही, लेकिन उसके बाद वह कासारी स्थित अपने मायके लौट आई थी। वह तीन दिन पहले अचानक लापता हो गई थी, जिसके बाद उसके पिता ने धारूर पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तलाश के दौरान उसका शव एक कुएं में मिला।

बाल विवाह का सनसनीखेज खुलासा

पुलिस अधिकारी ने प्रारंभिक जांच का हवाला देते हुए बताया कि मौत के समय लड़की की उम्र 17 साल 10 महीने थी। इसका सीधा मतलब यह है कि जब एक साल पहले उसकी ‘शादी’ कराई गई थी, तब वह मात्र 16 साल की थी। पुलिस अधिकारी ने कहा, “यदि जांच में उसकी शादी की पुष्टि होती है, तो लड़की के माता-पिता और ससुराल पक्ष, दोनों के खिलाफ बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के तहत कड़ी आपराधिक कार्रवाई की जाएगी।”

मौत की गुत्थी, फोरेंसिक जांच

लड़की के मायके में लंबे समय तक रहने और उसकी मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस इसे आत्महत्या और हत्या, दोनों कोणों से देख रही है। शव को विस्तृत फोरेंसिक विश्लेषण के लिए अंबाजोगाई के स्वामी रामानंद तीर्थ ग्रामीण शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय एवं रुग्णालय भिजवाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button